8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में सर्द हवा का सितम, दिन-रात का तापमान 2 डिग्री फिसला

-कुछ दिन ऐसे ही रहेंगे मौसम के मिजाज-रात का तापमान 7.5 डिग्री रेकार्ड-सुबह छाई रही हल्की धुंध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jan 2021, 7:23 PM IST

बाड़मेर में सर्द हवा का सितम, दिन-रात का तापमान 2 डिग्री फिसला

बाड़मेर में सर्द हवा का सितम, दिन-रात का तापमान 2 डिग्री फिसला

बाड़मेर. जनवरी के आखिरी दिनों में भी सर्दी का पारा अभी तक चढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान लगातार दस डिग्री के नीचे चल रहा है। वहीं दिन में निकल रही चटख धूप भी तेज सर्द हवा के आगे पस्त हो रही है। बाड़मेर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम 24.0 डिग्री रेकार्ड किया गया। वहीं अल सुबह हल्की धुंध छाई रही।
मौसम में घुली सर्दी का असर थार में बरकरार है। रात का पारा पिछले काफी समय से 10 से ऊपर नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते रात में कंपकंपी छूट रही है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। बाड़मेर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में दिनभर तेज हवा चलती रही।
अगले सप्ताह मौसम का मिजाज
ठिठुरन का असर बने की रहने की आशंका जताई गई है। विभाग ने प्रदेश के 14 जिले में अगले तीन-चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसमें बाड़मेर-जैसलमेर नहीं है। लेकिन प्रदेश में सर्दी का असर बना रहने के कारण अन्य जिले भी चपेट में रहेंगे।