6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंदे बर्तनों में बच्चों को दूध पिलाने पर कलक्टर नाराज, प्रधानाध्यापक को नोटिस, सभी क्लास टीचर से मांगा स्पष्टीकरण

-अंग्रेजी माध्यम स्कूल लक्ष्मीनगर में दूध के बर्तन मिले गंदे -निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

less than 1 minute read
Google source verification
गंदे बर्तनों में बच्चों को दूध पिलाने पर कलक्टर नाराज, प्रधानाध्यापक को नोटिस, सभी क्लास टीचर से मांगा स्पष्टीकरण

गंदे बर्तनों में बच्चों को दूध पिलाने पर कलक्टर नाराज, प्रधानाध्यापक को नोटिस, सभी क्लास टीचर से मांगा स्पष्टीकरण

बाड़मेर. शिक्षा विभागीय गतिविधियों की धरातल पर क्रियान्विति एवं शिक्षण स्तर जांच के दौरान बाड़मेर के सरकारी स्कूलों में कई कमियां और लापरवाही सामने आई। एक स्कूल में बच्चों को बालगोपाल योजना में दिए जाने वाले दूध पिलाने के बर्तन गंदे मिले तो दो अन्य में सफाई व्यवस्था खराब मिली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में भी कमी देखी गई।

जिला कलक्टर लोकबंधु गुरुवार को बाड़मेर शहर के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को निकले तो महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लक्ष्मीनगर के संस्था प्रधान डीबीटी और यूनिफॉर्म वितरण के संबंध में सहीं जवाब नहीं दे पाए। मामला यहां तक ही नहीं रुका, बच्चों को दूध पिलाने के बर्तन भी स्कूल में गंदे मिले। इस पर कलक्टर ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को 17 सीसीए में नोटिस तथा सभी कक्षाध्यापकों व बालगोपाल प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षण स्तर से संतुष्ट नजर नहीं आए कलक्टर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीदों की ढाणी में दूध की गुणवत्ता, यूनिफॉर्म, शिक्षण स्तर भी जांचा गया। 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को नई यूनिफॉर्म सहित विद्यालय आने के लिए कक्षाध्यापकों एवं अभिभावकों को बैठक करने को निर्देशित किया गया। इस दौरान शिक्षण स्तर से जिला कलक्टर संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण देने प्रधानाचार्य एवं शिक्षा अधिकारी को प्रभावी मॉनिटरिंग एवं शिक्षण प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्ण सिंह रानीगांव साथ रहे।

सफाई के लिए शिक्षकों को किया पाबंद

उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन बाड़मेर की सफाई व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ शत प्रतिशत नई यूनिफॉर्म विद्यालय में उपस्थित करने के लिए कक्षाध्यापकों को पाबंद किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनका शिक्षण स्तर परखा। नि:शुल्क यूनिफॉर्म विवरण, बालगोपाल योजना की भी जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग