8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर कलक्टर के आदेश…10 साल से कम के बच्चे और 65 साल के वृद्ध स्वाधीनता दिवस कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

-कलक्टर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा-सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाएगा समारोह-जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jul 2020, 8:43 PM IST

बाड़मेर कलक्टर के आदेश...10 साल से कम के बच्चे और 65 साल के वृद्ध स्वाधीनता दिवस कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

बाड़मेर कलक्टर के आदेश...10 साल से कम के बच्चे और 65 साल के वृद्ध स्वाधीनता दिवस कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

बाड़मेर। स्वाधीनता दिवस समारोह जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस के साथ पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन की पूर्णत: पालना के निर्देश दिए।
कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए।
कार्यक्रम में शामिल तो मास्क अनिवार्य
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो। कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। समारोह में कोरोना वारियर्स तथा कोरोना विजेताओं को आमंत्रित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए।