
बाड़मेर में कोरोना संक्रमित 4 की मौत, 209 नए केस
बाड़मेर. कोरोना संक्रमितों में अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों से औसतन रोजाना एक संक्रमित की मौत हो रही है। जिले में मंगलवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 209 पॉजिटिव केस नए सामने आए हैं।
जिले में संक्रमितों की बाढ़ आ गई है। गत 19 अप्रेल से 100 से ऊपर संक्रमितों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता जा रहा है। बीच में 300-400 तक मरीज आए अब चार दिन हो चुके हैं, रोज 200 से अधिक संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 9 दिनों में 11 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि इसमें संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौतों को शामिल नहीं किया गया है।
लापरवाही नहीं थमी, शादियोंं की भीड़ बढ़ा रही कोरोना
जिले में लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना सैकड़ों लोगों के बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस तोडऩे के लिए चालान किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग मास्क नहंी लगा रहे हैं। सब कुछ बंद होने के बावजूद बाजारों में लोगों की आवाजाही बदस्तूर बनी हुई है।
नियम तोडऩे वाले बढ़े, 1052 से वसूला जुर्माना
राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निदेर्शों के उल्लंघन पर मंगलवार को जिले में 1052 व्यक्तियों से कुल 216900 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 558 व्यक्तियों से 74300, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 से 2200, बायतु में 26 व्यक्तियों से 4900, चौहटन में 34 व्यक्तियों से 8400, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 2500, सिणधरी में 247 व्यक्तियों से 32700, शिव में 6 से 600, गडरारोड़ में 4 व्यक्तियों से 1400, रामसर में 3 से 30500, बालोतरा में 78 व्यक्तियों से 11500, धोरीमन्ना में 6 से 1000 तथा सिवाना में 74 व्यक्तियों से 46900 को मिलाकर कुल 1052 व्यक्तियों से 216900 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
Published on:
27 Apr 2021 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
