8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वारंटीन सेंटर फिर होंगे तैयार, बाड़मेर में रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें

-संक्रमण रोकने के लिए होगी सख्ती-कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना के निर्देश-दुकानों पर नो-मास्क, नो-सर्विस को अमल में लाने की हिदायत-टीकाकरण में तेजी लाने के साथ सैम्पलिंग भी बढ़ानी होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Mar 2021, 8:31 PM IST

,

क्वारंटीन सेंटर फिर होंगे तैयार, बाड़मेर में रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें,क्वारंटीन सेंटर फिर होंगे तैयार, बाड़मेर में रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच के बीच फिर से गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। साथ ही बाहर से आने वाले संदिग्ध और कोरोना संक्रमितों को क्वारंटीन करने के लिए सेंटर पर फिर से व्यवस्था जुटाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
बाड़मेर में संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्टर विश्राम मीणा ने बाड़मेर व बालोतरा में नमूने बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दोनों स्थानों पर 400-400 नमूने लेकर जांच करवाई जाए। साथ ही नई गाइडलाइन की पालना को लेकर चर्चा की गई।
बाड़मेर में एक क्वारंटीन सेंटर की तैयारी
चिकित्सा विभाग ने बाड़मेर शहर में आईटीआई परिसर में बाहर से आने वाले संक्रमितों व संदिग्धों को क्वारंटीन करने के लिए तैयारी शुरू की है। यहां पर अन्य राज्यों से आने वालों को रखा जाएगा।
रात 10 बजे बाद नहीं खुलेगी दुकानें
बाड़मेर में अब रात 10 बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेगी। साथ ही दुकानदरों को नो-मास्क, नो सर्विस नियम की पालना करनी होगी। बिना मास्क आने वाले ग्राहक को सामान नहीं देना होगा।
टीकाकरण में लाई जाएगी तेजी
कलक्टर ने अधिकारियों के साथ टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तहत दूसरी डोज में अपेक्षानुरूप उपलब्धि हासिल नहीं हो रही है। उन्होंने दूसरी डोज से वंचित सभी हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 दिन में टीका लगाने के निर्देश दिए। कार्मिकों द्वारा दूसरी डोज नहीं लगाने पर संबंधित विभाग के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
क्वारंटीन सेंटर की तैयारी पर चर्चा
बाड़मेर में आईटीआई परिसर में क्वारंटीन सेंटर फिर से शुरू करने की तैयारी पर चर्चा की गई है। यहां पर अन्य राज्यों से आने वाले संक्रमित व संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा।
बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर