8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर में स्टेशन रोड की होटल में मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में हड़कम्प

-केलनोर में फिर मिले 8 बीएसएफ जवान संक्रमित-बाड़मेर शहर में एक, ग्रामीण क्षेत्रों में मिले 11 संक्रमित-जिले में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 174 पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Jun 2020, 9:23 PM IST

बाड़मेर शहर में स्टेशन रोड की होटल में मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में हड़कम्प

बाड़मेर शहर में स्टेशन रोड की होटल में मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में हड़कम्प

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण का खतरा बाड़मेर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक दिन में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें एक मरीज शहर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मिला है। संक्रमित युवक निजी कंपनी का कार्मिक है। वहीं केलनोर में बीएसएफ के 8 जवान पॉजिटिव आए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब तक जिले में 174 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि शहर में एक और 11 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में मिले है। जिसमें बीएसएफ के जवान भी शामिल है।
होटल में मिला संक्रमित, मचा हड़कंप
शहर के स्टेशन रोड पर एक होटल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने उसे एम्बुलेंस के जरिए कोविड सेंटर पहुंचाया। यह युवक तमिलनाडु से 12 जून को बाड़मेर पहुंचा था, उसके बाद होटल में क्वारंटीन कर रखा गया था। युवक तेल क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनी का कार्मिक है।
सूरत से आया था गांव, रिपोर्ट पॉजिटिव
भाडखा गांव में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित युवक 11 जून को सूरत से भाडखा आया था। भाडखा पहुंचने के बाद होम क्वारंटाइन था। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री चिकित्सा विभाग खंगाल रहा है।
अब 19 हो गए बीएसएफ के संक्रमित जवान
जिले के केलनोर में दूसरे दिन लगातार बीएसएफ जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले दिन गुरुवार को चार तथा दूसरे दिन 8 और जवान पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक बीएसएफ के 19 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार सभी जवान अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। बाड़मेर में बीएसएफ जवानों के पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है।