8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में कोरोना से एक और मौत, जिले में मिले 33 नए केस

-बाड़मेर शहर में आए 13 पॉजिटिव-जिले में कोरोना से एक और गई जान-आचार्यों के वास के वृद्ध का टूटा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Jul 2020, 10:00 PM IST

बाड़मेर में कोरोना से एक और मौत, जिले में मिले 33 नए केस

बाड़मेर में कोरोना से एक और मौत, जिले में मिले 33 नए केस

बाड़मेर. कोरोना से अब मौतों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। बालोतरा में तीन दिन पहले हुई मौत के बाद बुधवार को बाड़मेर के एक वृद्ध की कोरोना के कारण मौत हो गई। वृद्ध कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए थे, इसके बाद अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस बीच बुधवार को जिले में कुल 33 नए केस मिले हैं। इसमें बाड़मेर शहर के 13 सहित 2 आसपास के गांवों के हैं। वहीं बालोतरा क्षेत्र में 18 पॉजिटिव आए हैं।
जानलेवा बन रहे कोरोना का फैलाव रोजाना नए क्षेत्रों में हो रहा है। बाड़मेर शहर के कई मोहल्ले जहां कोरोना के केस नहीं मिले थे, अब वहां पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। वहीं गांवों में भी यही स्थिति हो रही है। पॉजिटिव केस की संख्या लगातार बढऩे से आमजन के साथ चिकित्सा विभाग की चिंतित है।
रैफर के दौरान रास्ते में टूटा दम
पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि बाड़मेर के आचार्यों के बास निवासी चिंतामणदास आचार्य के पॉजिटिव आने के बाद राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उनकी हालत स्थिर थी। लेकिन बुधवार को सांस में तकलीफ बढऩे पर उन्हें जोधपुर एम्स रैफर कर दिया था। लेकिन रास्ते में बालोतरा के पास उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम को बाड़मेर में किया गया है।
बाड़मेर: कहां कितने मिले पॉजिटिव
-बाड़मेर शहर के लक्ष्मीपुरा 3, सुनारों का वास 6, गांधी चौक 3, रामदेव नगर का 1 केस है। इसके अलावा गांव सर का पार व बायतु चिमनजी में 1 -1 पॉजिटिव।