8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर में 17 नए पॉजिटिव केस, तंग गलियों में घुसा कोरोना

-पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बल्लियां लगाकर बंद करने के निर्देश-राहत: अब तक 461 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 16 Jul 2020, 7:00 AM IST

बाड़मेर: पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र

बाड़मेर शहर में 17 नए पॉजिटिव केस, तंग गलियों में घुसा कोरोना

बाड़मेर. कोरोना का संक्रमण शहर की तंग गलियों में घुस चुका है। सब्जी मंडी के बाद आसपास के क्षेत्रों में पॉजिटिव की संख्या बढऩे पर प्रशासन ने सतर्कता अधिक बरतनी शुरू कर दी है। ढाणी बाजार में बढ़ते संक्रमण ने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र को पूरी तरह से आवाजाही को लेकर बंद करने के लिए एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं।
बाड़मेर जिले में बुधवार को कुल 23 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 17 बाड़मेर सिटी व एक सिणधरी का है। वहीं बालोतरा शहर के 4 व पाटोदी का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। बाड़मेर शहर में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सब्जी मंडी के बाद अब ढाणी बाजार में कोरोना पॉजिटिव लगातार सामने आ रहे हैं।
---------
जिले में 31 कंटेनमेंट जोन सक्रिय
बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 171 कंटेनमेंट जोन अब तक बनाए गए है। जिनमें 142 के 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इसके कारण अब केवल 31 जोन ही सक्रिय है।
जिले में अब 305 केस एक्टिव
बाड़मेर जिले में बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार 1456 नमूनों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं कुल 305 केस एक्टिव है। जबकि 461 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 766 पर पहुंच गया है।
-----------
बाड़मेर: कहां कितने आए पॉजिटिव
बेरियों का वास :3
राय कॉलोनी: 03
गंगा स्कूल के पास: 04
ढाणी बाजार :02
प्रतापजी की पोल: 02
पुराना पावर हाउस के पास, जूना किराडू मार्ग, विश्वकर्मा सर्कल तथा सिणधरी: 1-1
बालोतरा शहर: 4
पाटोदी: 01