8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर: बेकाबू कोरोनावायरस, 1000 के पास पहुंचा आंकड़ा, 9 की ले चुका है जान

-गांवों में भी बढऩे लगे संक्रमित-सबसे ज्यादा प्रभावित है बाड़मेर शहर-जिले में पॉजिटिव मरीज 996-रॉय कॉलोनी नहीं बन जाए हॉट स्पाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 Jul 2020, 7:10 AM IST

बाड़मेर: बेकाबू कोरोनावायरस, 1000 के पास पहुंचा आंकड़ा, 9 की ले चुका है जान

बाड़मेर: बेकाबू कोरोनावायरस, 1000 के पास पहुंचा आंकड़ा, 9 की ले चुका है जान

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। रोजाना नए क्षेत्र से मरीजों के सामने आने से चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार में एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद अन्य के संक्रमित होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाड़मेर शहर में कोरोना का असर सबसे अधिक बढ़ा है। उधर सोमवार को बालोतरा क्षेत्र में कोरोना ने एक महिला की जान ले ली। जिले में अब तक 9 मौतें कोरोना से हो चुकी है।
जिले में कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस बहुत अधिक आ रहे हैं। काबू करने की कोशिश के बावजूद बढ़ते संक्रमण से लोग अब भयभीत हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायॉलोनी लैब से मिलने वाली रिपोर्ट में पॉजिटव की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। बाड़मेर जिले में में रविवार को 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इसी दिन रात में हुई जांच में 29 लोग और पॉजिटिव आ गए। यह रिपोर्ट सोमवार सुबह जारी हुई। इसमें बाड़मेर शहर के 19 मामले थे। ऐसे में देखा जाए तो एक दिन में 100 मरीज एक साथ आए थे।
1000 के पास पहुंच रहे हैं पॉजिटिव
जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा अब 1000 के पास पहुंच रहा है। पिछले दो-तीन दिन में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई। जिले में पसर रहा कोरोना शहर के साथ आसपास के गांवों को भी नहीं छोड़ रहा है।
9 लोगों की जिंदगी छीन चुका कोरोनावायरस
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 39 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं रविवार देर रात 29 मरीज और पॉजिटिव आए थे। जिले में कुल आंकड़ा 996 पर पहुंच गया है। वहीं 9 मौतें अब तक कोविड-19 से जिलेभर में हो चुकी है। जिसमें तीन बाड़मेर व 6 बालोतरा पीएमओ क्षेत्र में हुई है।
कहां-कहां मिले पॉजिटिव
रविवार रात की रिपोर्ट में शहर के गांधी चौक, तनसिंह सर्कल व कल्याणपुरा 2-2 तथा महावीर नगर, ढाणी बाजार, गंगाई नगर, शिवशक्ति धाम, लक्ष्मीपुरा, पुरानी सब्जी मण्डी, रेलवे कुआं नम्बर 3, से 1-1 केस है। इसके अलावा 6 भाडखा , 4 चौहटन, 2 नागाना तथा बायतु, सेड़वा, ढोक व गुड़ामालानी का 1-1 केस है।
इसी तरह सोमवार की रिपोर्ट में गुड़ामालानी, गागरिया पुलिस चौकी, चाड़वा, झाड़वा व रामसर का एक-एक पाजिटिव मिले। बालोतरा शहर से 6 के अलावा 3 असाड़ा , 2 रेवाड़ा जैतमाल, माणकपुरा, समदड़ी का 1--1 मामले मिले।
शाम की रिपोर्ट में बाड़मेर में मिले 15 केस
शाम की रिपोर्ट में बाड़मेर शहर से 15 संक्रमित मिले हैं। जिसमें 7 महावीर नगर, 5 राय कॉलोनी तथा कल्याणपुरा, आशापूर्णा, सिणधरी रोड 1-1केस है। वहीं गांव महाबार 1, बायतु 1, धोरीमन्ना1, पुलिस स्टेशन शिव 1, एमपीटी नागाणा 4 पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना: 20 जुलाई
जिले में मिले संक्रमित: 39
बाड़मेर शहर: 15
बाड़मेर: अब तक
पॉजिटिव: 996
डिस्जार्च: 596
एक्टिव: 400
मौतें: 09
सैम्पलिंग: 26400