8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: बाड़मेर जिले में मिले 27 नए संक्रमित, जेल में मिले 4 पॉजिटिव

-कुल संक्रमितों की संख्या हो गई 2134-एक्टिव केस की घटती संख्या-एक दिन में 29 डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Aug 2020, 9:32 PM IST

कोरोना: बाड़मेर जिले में मिले 27 नए संक्रमित, जेल में मिले 4 पॉजिटिव

कोरोना: बाड़मेर जिले में मिले 27 नए संक्रमित, जेल में मिले 4 पॉजिटिव

बाड़मेर. जिले में एक दिन बाद कोरोना संक्रमण के केस एक बार फिर 27 सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी रिपोर्ट में रविवार को 19 बाड़मेर शहर में पॉजिटिव मिले है, वहीं 8 जिले के अन्य क्षेत्रों से हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2134 हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर शहर से 19 तथा ग्रामीण एरिया से 8 पॉजिटिव मिले है। बाड़मेर शहर में जिला कारागृह 4, पांचबत्ती चौराहा 4, कैलाश इंटरनेशनल होटल 2, अम्बेडकर कॉलोनी 2, हाई स्कूल के सामने, ढाणी बाजार, विष्णु कॉलोनी, सरदारपुरा, गायत्री चौक, राय कॉलोनी, विद्युत विहार से एक-एक केस मिले है। इसी तरह चौहटन 6, रावतसर 1, टोल प्लाजा सरणू का एक केस है।
29 को किया डिस्चार्ज
जिले में रविवार को 29 जनों को डिस्चार्ज किया गया। अलग-अलग कोविड सेंटर से मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनको छ ुट्टी दे दी गई। अब जिले में केवल 223 ही एक्टिव केस है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2134 हो गई।