8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में फिर बाहर से आने लगा संक्रमण, नमूने बढ़ाने पर जोर

-ओपीडी में आने वाले आइएलआई के मरीजों की कोविड जांच जरूरी-अब तक बाड़मेर पहुंचे अन्य राज्यों के तीन लोग मिल चुके संक्रमित-अस्पताल में अब दो स्थानों पर लिए जा रहे नमूने-सीएमएचओ ने सेम्पल बढ़ाने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 Mar 2021, 7:39 PM IST

बाड़मेर में फिर बाहर से आने लगा संक्रमण, नमूने बढ़ाने पर जोर

बाड़मेर में फिर बाहर से आने लगा संक्रमण, नमूने बढ़ाने पर जोर

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण के नए केस की शुरूआत के साथ ही सावधानी को लेकर चिकित्सा महकमा तैयारी में जुट गया है। जिले में नमूने बढ़ाने को लेकर सीएमएचओ ने आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में अब तीन की बजाय चार टीमें नमूने संग्रहण के कार्य में जुटी है।
बाड़मेर जिला अस्पताल में इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आइएलआई) के मरीजों की कोविड जांच करवाई जा रही है। इसके लिए अस्पताल परिसर में शनिवार से अलग से एक कक्ष बनाकर टीम तैनात कर दी गई है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों की आवश्यक रूप से कोविड- 19 की जांच करवाई जाए। जिससे पता चल सके कि नए केस तो नहीं बढ़ रहे हैं। पहले दिन यहां पर दोपहर डेढ़ बजे तक 50 नमूने लिए जा चुके थे।
रेल से आया संक्रमित पहुंचा गांव
बाड़मेर में लंबी दूरी की ट्रेनों से अन्य राज्यों से आ रहे लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक तीन लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें दो एमपीटी नागाणा में काम करते हैं। वहीं एक व्यक्ति चौहटन क्षेत्र के बुरहान का तला का निवासी है। ऐसे में संक्रमण अब गांव तक पहुंच गया है। जबकि अब तक गांवों में किसी तरह का नया केस नहीं मिला था। संक्रमित के गांव पहुंचने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
फिर पहनने लगे पीपीई किट
कोरोना पॉजिटिव फिर से बढ़ते ही पीपीई किट की सुरक्षा को कार्मिकों ने अपना लिया है। पिछले दो तीन महीनों से संक्रमण कमजोर पडऩे पर बिना पीपीई किट के ही नमूने लिए जा रहे थे। अब नए केस आने के मद्देनजर नमूना लेने वाले किट पहनने के बाद ही मरीजों की सैम्पलिंग कर रहे हैं।
नमूने बढ़ाने के निर्देश दिए हैं
बाड़मेर व बालोतरा पीएमओ तथा समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए अधिकाधिक नमूने लेने के निर्देश दिए गए है। जिससे कोरोना संक्रमित का पता चल सके। प्रवासियों की स्क्रीनिंग तथा अस्पताल में आने वाले आइएलआइ के मरीजों की जांच और नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर