
संक्रमण की तेज रफ्तार, बाड़मेर में मिले 226 नए केस, 2 की मौत, 3 वेंटिलेटर पर
बाड़मेर. जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में 226 नए केस सामने आए हैं। दूसरी तरफ जिले में दो संक्रमितों की और मौत हो गई। वहीं 38 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में बढ़ते मरीजों की स्थिति यह है कि पिछले सात दिनों में लगातार 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं। जिसके कारण एक्टिव केस अब 1709 हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा अब भयावह होते हालात को बता रहा है।
जिला अस्पताल में 248 संक्रमित भर्ती
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि 248 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 21 मरीज कोविड केयर सेंटर आईटीआई बाड़मेर, 35 राजकीय अस्पताल बालोतरा एवं 24 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं 1381 मरीज होम आइसोलेट है। वहीं 94 लोगों की अब तक मौत हुई है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 145 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 62 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।
कोविड मरीजों के लिए यहां करें संपर्क
बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध कराने तथा लक्षणों वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर अथवा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में एम्बुलेंस से भर्ती व बैड उपलब्ध करवाने के मद्देनजर विभाग के जिला स्तरीय वॉर रूम सी.एम. हेल्पलाइन नंबर 181 एवं दूरभाष नंबर 02982-230008 पर संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
25 Apr 2021 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
