scriptबाड़मेर में लगातार 2 दिनों से 0 संक्रमित, 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम | barmer covid positive | Patrika News

बाड़मेर में लगातार 2 दिनों से 0 संक्रमित, 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम

locationबाड़मेरPublished: Jun 24, 2021 06:09:08 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-जिले में कुल 47 एक्टिव केस-केवल 14 संक्रमित होम आइसोलेशन-गत 3 अप्रेल को थे 47 केस एक्टिव

बाड़मेर में लगातार 2 दिनों से 0 संक्रमित, 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम

बाड़मेर में लगातार 2 दिनों से 0 संक्रमित, 80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 से कम

बाड़मेर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दो दिनों से 0 आई है। इसके कारण अब एक्टिव केस पहली बार 50 के आंकड़े के भीतर आ गए है। वहीं डिस्चार्ज का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 5 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं होम आइसोलेशन में भी अब 14 संक्रमित है।
संक्रमण की रफ्तार थमती दिख रही है। दो दिनों से एक भी पॉजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि दो दिनों में 1000 से अधिक नमूनों की जांच की गई है। संक्रमित नहीं मिलने से चिकित्सा विभाग को बड़ी राहत मिली है।
सेंटर हो गए खाली
जिले में बने कोविड केयर सेंटर पर अब कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। बुधवार को जिले में दो स्थानों पर दो लोग भर्ती थे, जो स्वस्थ होने पर गुरुवार को उन्हें छ़ुट्टी दे दी गई। अब जिले में केवल पांच सेंटर यथावत रखे गए है। जो किसी भी तरह की स्थिति में काम आ सके। वहीं बाड़मेर शहर का फील्ड अस्पताल में भी अब बहुत की कम संक्रमित शेष है। इसी तरह आइसीयू में भी केवल 8 पॉजिटिव भर्ती है।
नमूनों की संख्या और बढ़ाने पर विचार
हालांकि संक्रमितों की संख्या घटने के साथ लगातार दो दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिल रहा है। इस बीच चिकित्सा विभाग किसी तरह की कोई रिस्क नहीं ले रहा है और नमूने बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे संक्रमण कहीं हो तो पता चल सके। इसके लिए भी अधिकारी मंथन कर रहे हैं। अभी भी प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
80 दिनों बाद एक्टिव केस 50 के भीतर
जिले में संक्रमण की दूसरी लहर में पूरे 80 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या पहली बार 50 से कम हुई है। गत 3 अप्रेल को 47 संक्रमित थे, ठीक 2 महीने और 20 दिन बाद 23 जून को एक्टिव केस का आंकड़ा 47 पर आया है। इस बीच एक्टिव केस लगातार बढ़ते गए है। अब संक्रमण कम होने एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं।
100 से 50 के भीतर आने में लगे 11 दिन
एक्टिव केस की संख्या लगातार घटती जा रही है। लेकिन इस बीच संक्रमितों की संख्या भी जुड़ते रहने से 100 से 50 से कम होने में कुल 11 दिन लग गए। संक्रमित से अधिक डिस्चार्ज होनेे से एक्टिव केस का ग्राफ जल्दी से नीचे आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो