8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण कम हुआ, संदिग्ध रोगी अब भी रोजाना 300 के पार

-कोरोना जैसे लक्षण संदिग्ध मरीजों में आ रहे है नजर-रोज 300 से अधिक मरीजों के बाड़मेर में लिए जा रहे नमूने-संक्रमित भी अंतराल से आ रहे हैं सामने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jul 2021, 10:03 PM IST

कोरोना संक्रमण कम हुआ, संदिग्ध रोगी अब भी रोजाना 300 के पार

कोरोना संक्रमण कम हुआ, संदिग्ध रोगी अब भी रोजाना 300 के पार

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन अभी भी पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की अभी मौजूदगी है। ऐसे में सावचेती जरूरी है। वहीं संदिग्ध रोगियों की संख्या अभी भी औसतन 300 के करीब हो रही है। जिनके नमूनों की जांच की जा रही है। बाड़मेर के टाउन हॉल में ही 100-200 के करीब लोग नमूने की जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल पहुंच रहे संक्रमण जैसे लक्षण होने पर चिकित्सक उनकी आरटीपीसीआर जांच करवा रहे है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसे में रोजाना नमूनों देने वालों की टाउन हाल परिसर में कतारें लग रही है। वहीं अंतराल से कोविड के मामले भी सामने आ रहे हैं। एचआरसीटी जांच भी चिकित्सक करवा रहे हैं। इनमें से कई गंभीर स्थिति वाले मरीज सामने आए हैं। जिनको भर्ती किया गया है।
संक्रमितों की संख्या बहुत कम, सावचेती जरूरी
हालांकि इन दिनों मिलने वाले पॉजिटिव की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि पहली और दूसरी लहर में ही कुछ ऐसी ही स्थिति थी। तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है और चिकित्सा विभाग लोगों में जागरूकता के कार्यक्रम भी चला रहा है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी, मास्क पहनना और गाइडलाइन का पालना करना आवश्यक है।
हरिद्वार जा रहे हैं तो जांच जरूरी
हरिद्वार जाने वालों के लिए वहां की सरकार ने आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। ऐसे में बिना जांच के वहां पर अस्थि विसर्जन को जाने वालों को परेशानी हो सकती है। इसके चलते कई लोग टाउन हाल में आकर आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर जा रहे है। वहीं वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग हरिद्वार जा रहे हैं तो उन्हें कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं है।
पांच दिनों में कितने संदिग्ध नमूनों की जांच
जुलाई नमूने
26 220
27 472
28 318
29 298
30 448