8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहाने से घर के बाहर बुलाया, कोल्ड ड्रिंक पिलाई, और कर दी जिंदगी बर्बाद

बाड़मेर की घटना: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की, तीन आरोपियों ने घर के बाहर बुलाकर किया दुष्कर्म
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Jul 2023, 8:46 PM IST

cold drink

बहाने से घर के बाहर बुलाया, कोल्ड ड्रिंक पिलाई, और कर दी जिंदगी बर्बाद

शिव(बाड़मेर)। क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग के भाई ने पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट तहत के मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर अलग -अलग टीमों का गठन तलाश शुरू कर दी।

थानाधिकारी ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी समारोह के दौरान रामाराम पूनिया नाम के युवक से जान पहचान हुई। उस दौरान उसने नाबालिग को एक मोबाइल फोन दिया। जिससे दोनों बात करते रहते थे। गुरुवार रात को आरोपियों ने उसकी बहन को फोन करके घर से बाहर सड़क पर बुलाया। जहां पर एक गाडी में रामाराम के साथ दो अन्य लडके थे।

जिन्होंने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर तीनों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बाद में रामदेरिया मंदिर काशमीर के पास गाडी से उतारकर तीनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दजज़् कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बेनिवाल ने कहा-प्रदेश शर्मसार
घटना को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर शर्मसार किया है। जिला पुलिस अधीाक्षक से दूरभाषा पर बात कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने का कहा है। राजस्थान में अपराध चरम पर है।