8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer Crime Report: एक साल पहले चुराए 38.31 लाख रुपए, अब मामा-भांजा चढ़े पुलिस के हत्थे

Barmer Crime Report:Barmer Crime Report: बाड़मेर के कवास से रुपए से भरे एटीएम चोरी का खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 11 Jun 2023, 9:57 PM IST

Barmer Crime Report:

Barmer Crime Report: बाड़मेर. गत वर्ष कवास से एसबीआई बैंक का रुपयों से भरे एटीएम चोरी के मामले में नागाणा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों चोर रिश्ते में मामा-भांजा लगते हैं, जो मिलकर चोरियां करते थे। पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 15 जून की देर रात को कवास कस्बे में लगा बैंक का एटीएम, जिसमें 38 लाख 31 हजार भरे हुए थे, जिसे चोर गाड़ी से उखाड़ कर साथ ले गए थे। करीब एक साल तक पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए खोजबीन की लेकिन चोर चकमा देकर बचते रहे। नागाणा थानाधिकारी नरपत दान व रामसर थानाधिकारी दाऊद खां ने सयुंक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी। अहम सुराग जुटाते हुए पुलिस ने गोपाल उर्फ गोपे खां पुत्र तालब खां निवासी सूर्य नगर सोलंकिया तला शेरगढ़ व सोगत खां उर्फ छोगे खां पुत्र पपु खां निवासी कानोडिया महासिंग पुलिस थाना देचू को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों से इस एटीएम लूट के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
चोरी की गाड़ी में डालकर ले गए थे एटीएम
पुलिस के अनुसार कवास से एक साल पहले हुई एटीएम चोरी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को आरोपियों ने मोहनगढ़ से चुराया था। उसी के पीछे बांधकर एटीएम को उखाड़ा और बाद में पूरे एटीएम को ही गाड़ी में डालकर ले गए।
आरोपियों में आपस में बांट लिए रुपए
लुटेरों ने सोगत उर्फ छोगे खां के कानोडिया स्थित कृषि कुएं पर एटीएम को खोलकर अंदर से रुपए निकालकर आपस में बांट लिए थे। घटना से पहले रिश्ते में मामा भांजा सोगत खां व गोपे खां ने कवास जाकर एटीएम की रैकी ली थी। पुलिस अब फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।