
barmer drone attack
राजस्थान की पश्चिमी सरहद बाड़मेर पर पाकिस्तान लगातार ड्रोन अटैक कर रहा है। शनिवार अलसुबह भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह 6 बजे हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से घरों से नहीं निकलने की अपील जारी की है। इससे पहले बाड़मेर के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पर शुक्रवार की रात 9 बजकर 03 मिनट के करीब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। उत्तरलाई को पाकिस्तान ने दूसरी बार टारगेट किया है। दो दिन पहले टारगेट ड्रोन को पाक की सरहद में ही ध्वस्त कर दिया गया था। इस बार भी हमले नाकाम कर दिए गए है।
बाड़मेर में शुक्रवार शाम को छह बजे रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। जिसमें प्रशासन की ओर से घरों से बाहर नहीं आने की अपील की थी। इससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा था। साथ ही किसी भी तरह का पैनिक नहीं करने को कहा। प्रशासन ने अस्पताल की पूरी टीमों व नागरिक सुरक्षा को भी सचेत कर दिया गया है।
बाड़मेर में रेडअलर्ट और ब्लैकआउट के चलते कहीं पर भी रोशनी नजर नहीं आ रही थी। घरों के आगे लगे बिजली के मीटर पर हरी लाइटें भी आज दिख रही थी। सन्नाटा और पूरी शांति पसरी थी। कहीं पर भी कोई हरकत नहीं। अस्पताल के आस-पास पूरी रात खुली रहने वाली दुकानें और चहल-पहल कहीं नहीं दिखी। यहां पुलिसकर्मी भी टॉर्च लेकर बैठे हैं,लेकिन वे टॉर्च तब ही ऑन करते हैं। जब किसी को आते देखकर टोकना हों। कलेक्ट्रेट के भीतर भी ऐसा ही काला सन्नाटा था। अंदर अफसर, कर्मचारी जिनकी ड्यूटी है, वे जमा थे।
Updated on:
10 May 2025, 7:39 AM IST
Published on:
10 May 2025, 7:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.