8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में मरीजों की कतारें, ओपीडी में इंतजार बढ़ा रहा बुजुर्गों का दर्द

-बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल-अब बुजुर्ग ज्यादा आने लगे -जांच के लिए करना पड़ता है इंतजार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 15 Oct 2020, 9:05 PM IST

,

अस्पताल में मरीजों की कतारें, ओपीडी में इंतजार बढ़ा रहा बुजुर्गों का दर्द,अस्पताल में मरीजों की कतारें, ओपीडी में इंतजार बढ़ा रहा बुजुर्गों का दर्द

बाड़मेर. जिला अस्पताल में मरीजों की कतारें लंबी हो रही है। इसके चलते उन्हें बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार तो घंटों तक नंबर नहीं आ रहा है। मरीजों की बढ़ती भीड़ से अस्पताल की ओपीडी पर दबाव भी बढ़ा है।
पिछले कुछ समय से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातर बढ़ती जा रही है। अब तो बुजुर्ग भी काफी आ रहे हैं। जबकि कोरोना महामारी फैलने के बाद बच्चे और बुजुर्ग अस्पताल नहीं आ रहे थे। लेकिन पिछले दिनों में देखने में आ रहा है कि ओपीडी में बुजुर्ग मरीज बढ़े हैं।
थकने के कारण फर्श पर लेटने की मजबूरी
अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में कई बुजुर्ग मरीज थककर परिसर की फर्श पर लेट जाते हैं। गुरुवार को भी विशेषज्ञ चिकित्सक का इंतजार करते हुए काफी मरीज फर्श पर लेटे दिखे। परिजनों ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी चिकित्सक नहीं आ रहे हैं। मजबूरी में मरीज थकने के कारण फर्श पर लेटने को मजबूर है।