8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड संक्रमितों का अस्पताल पर बढ़ा दबाव, अतिरिक्त कार्मिक और चिकित्सक तैनात

-सीएमचओ ने भेजे कर्मचारी और चिकित्सक-कोविड संक्रमितों के बढऩे से कार्मिकों की हो गई कमी-वार्ड में ड्यूटी लगाने में आने लगी परेशानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Apr 2021, 8:51 PM IST

कोविड संक्रमितों का अस्पताल पर बढ़ा दबाव, अतिरिक्त कार्मिक और चिकित्सक तैनात

कोविड संक्रमितों का अस्पताल पर बढ़ा दबाव, अतिरिक्त कार्मिक और चिकित्सक तैनात

बाड़मेर. जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव के चलते सीएमएचओ कार्यालय ने कार्मिकों के साथ चिकित्सक उपलब्ध करवाएं हैं। जिससे चिकित्सा सेवाएं सुचारू चल सके। अस्पताल को करीब 38 चिकित्साकर्मी और 20 चिकित्सक उपलब्ध करवाए है। जिन्हें विभिन्न वार्ड में लगाया गया है।
कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल के वार्ड में गंभीर मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिनकी देखभाल के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की जरूरत महसूस की जा रही थी। ।
सीएचसी व पीएचसी से भी बुलाए कार्मिक
सीएमएचओ कार्यालय सहित सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत स्टाफ को मुख्यालय बुलाकर जिला अस्पताल में लगाया गया है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां पर ओपीडी कम आ रही थी, वहां से कार्मिकों को अस्पताल में लगाया गया है।
20 चिकित्सक लगाए, 15 ने की ज्वाइन
जिला अस्पताल में सीएमएचओ की ओर से 20 चिकित्सक लगाए गए हैं। जिनमें से 15 चिकित्सकों ने रविवार को ज्वाइन कर लिया। इससे यहां वार्ड में जरूरत पडऩे पर मरीजों को चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।
हमारा प्रयास 24 घंटे मिले चिकित्सक
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कोशिश की जा रही है कि वार्ड में 24 घंटे संक्रमितों को चिकित्सक मिल सके। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही है।
डॉ. आरके आसेरी, प्राचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज बाड़मेर
कार्मिक और चिकित्सक भेजे हैं
जिला अस्पताल में वर्तमान स्थितियों को देखते हुए 38 चिकित्साकर्मियों के साथ कंपाउंडर सहित 20 चिकित्सकों को भेजा गया है। जिसमें से 15 चिकित्सकों ने रविवार को ज्वाइन भी कर लिया है। जरूरत होगी तो और भी चिकित्सक और कार्मिकों को भेजा जाएगा।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर