मिट्टी ढहने से दबे श्रमिक को बाहर निकालने में जुटी टीमों ने दो दिन चले ऑपरेशन में करीब 50 फीट गहराई में कुएं के नजदीक सुरंग बनाई। इसके बाद तलाशी की गई तो श्रमिक दबा मिला। करीब 24 घंटे तक मिट्टी में दबे रहने से उसका दम टूट गया। इस दौरान तीन जेसीबी, ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों की मदद से मिट्टी की खुदाई करते हुए ऑपरेशन पूरा किया गया।