तेल, गैस और खनिज के खजाने बाद हर दिन 15 करोड़ से अधिक का राजस्व दे रहे बाड़मेर जिला मुख्यालय को हवाई सेवा से जोडऩे का सपना चार साल बाद भी हवा में ही है। एक साल पहले सांसद एवं मंत्री कैलाश चौैधरी ने शीघ्र सेवा प्रारंभ होने का दावा किया था लेकिन अभी भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और वायुसेना के बीच में करार नहीं होने से मामला अटका हुुआ है।