बाड़मेर. बाड़मेर जेल में एक बंदी के साथ मारपीट के बाद अन्य बंदी भूख हड़ताल पर उतर आए। जेल में करीब 200 में से आधे से अधिक बंदियों ने खाना-पीना छोड़ दिया। इस बीच बुधवार को पीडि़त बंदी के परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र पेश करने पर कोर्ट के आदेश पर उसका मेडिकल करवाया गया। बंदी का मेडिकल करवाने के लिए एसडीएम बाड़मेर जेल पहुंचे। जिला अस्पताल में बोर्ड से मेडिकल करवाया गया। बंदी एड्स पीडि़त बताया गया है।