8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन-पुलिस की टीमें रात में पहुंची बाजार, व्यापारियों में हड़कम्प

-सुबह 9 से शाम 7 बजे तक निर्धारित है बाजार खुलने का समय-व्यापारियों के निर्धारित समय बाद दुकानें खुली रखने पर टीमों ने करवाई बंद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Oct 2020, 9:47 PM IST

प्रशासन-पुलिस की टीमें रात में पहुंची बाजार, व्यापारियों में हड़कम्प

प्रशासन-पुलिस की टीमें रात में पहुंची बाजार, व्यापारियों में हड़कम्प

बाड़मेर. कोरोना महामारी के चलते बाड़मेर शहर के बाजारों का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे निर्धारित किया हुआ है। पिछले कुछ समय से कई दुकानदार रात 8-9 बजे तक दुकानें खुली रख रहे थे। इससे नियमों का उल्लंघन की जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीमों ने गुरुवार रात को बाजार में व्यापारियों से दुकानें बंद करवाई।
बाजार में हड़कंप
लंबे समय से दुकानदार 7 बजे की बजाय देर तक दुकानें खुली रख रहे थे। वहीं प्रशासन भी काफी समय से बाजार खुलने और बंद होने के समय की पालना को लेकर सख्ती नहीं बरत रहा था। पुलिस टीम के सामने देर तक स्टेशन रोड बाजार की दुकानें खुली रहती थी। लेकिन गुरुवार को अचानक बाजार बंद करवाने टीमों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार सामान समटते नजर आए।
निर्धारित समय पर बंद करें दुकानें
टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानें बंद करवाते हुए हिदायत दी कि निर्धारित समय बाद दुकानें नहीं खोलें। नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।