21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर के बाजारों में मनमर्जी की पार्किंग, दुकानों के सामने वाहनों का जमावड़ा

-फेस्टिव सीजन में बढ़ती जा रही वाहनों की कतारें-लोगों की आवाजाही के साथ बार-बार लग रहा जाम

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर के बाजारों में मनमर्जी की पार्किंग, दुकानों के सामने वाहनों का जमावड़ा

बाड़मेर के बाजारों में मनमर्जी की पार्किंग, दुकानों के सामने वाहनों का जमावड़ा

बाड़मेर. बाजारों में वाहनों की कतारों के कारण आमजन की परेशानी बढ़ गई है। मनमर्जी की पार्किंग पूरे बाजार में देखने को मिल जाती है। मुख्य मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने से आवाजाही बाधित हो रही है तथा बार-बार दिन में जाम लग जाता है।
फेस्टिव सीजन के साथ बाजार में आवाजाही बढ़ रही है। जहां एक तरफ पार्किंग स्थल खाली पड़े हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। मनमर्जी की पार्किंग से हर कोई परेशान है।
नियम तोडऩे पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
पुलिस की ओर से बाड़मेर के बाजारों में निर्धारित सीमा के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है उसके पास क्रेन नहीं होने से वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कैसे करें। नियमों का पालन करने का बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन फिर भी लोग वाहन मनमर्जी से खड़े कर देते हैं। पुलिस को क्रेन मिलते ही वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक दुकानों के सामने वाहन ही वाहन
बाजार में सभी दुकानों के सामने वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में कई बार तो ऐसी स्थिति हो जाती है कि दुकानदार और ग्राहक को भी यहां से निकलने का रास्ता नहीं मिलता है। दुकानदार इसको लेकर ऐतराज भी करते हैं, लेकिन फिर भी मनमर्जी की पार्किंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग