20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में मौसम सुहाना…सावन की फुहारें

-बादलों ने गिराया तापमान-दिनभर फुहारें और आसमान में घने बादल-मौसम सुहाना, पिकनिक स्पॉट पर रौनक
less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर में मौसम सुहाना...सावन की फुहारें

बाड़मेर में मौसम सुहाना...सावन की फुहारें

बाड़मेर. आसमान में घने काले बादलों का डेरा बुधवार का पूरे दिन लगा रहा। लेकिन बरसात नहीं हुई, फुहारें कई बार गिरती रही। हवा ठंडी चली और गर्मी और उमस अब खत्म हो गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास आ गया। वहीं रात का पारा 26 डिग्री होने से राहत मिल रही है। वहीं दिन में लोग पार्क और पिकनिक स्पॉट पर घूमते दिख रहे हैं। सुहाने मौसम का लुत्फ लेते नजर आए।
बरसात का हो रहा इंतजार
लोगों को बाड़मेर में अच्छी बरसात का इंतजार है। लेकिन घने बादलों के बावजूद बारिश नहीं होने से लोग मायूस है। पिछले तीन दिनों से बादल आते हैं, लेकिन फुहारों से संतोष करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बाड़मेर में अगले कुछ दिनों तक सामान्य मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बरसात की कोई उम्मीद नहीं है।
नाडी-तालाब में नहीं पानी
थार में जुलाई में होने वाली सामान्य बारिश से काफी कम पानी बरसा है। ऐसे में खासकर किसानों के लिए बुवाई का समय बीत रहा है जो सबसे बड़ी चिंता है। गांवों में पानी की जरूरत खेतों के साथ नाड़ी-तालाबों के लिए भी जरूरी है। लेकिन अच्छी बरसात नहीं होने से खेत में बुवाई नहीं हो रही है तो तालाब भी सूखे पड़े हैं।