23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की लड़ाई में अपणे कंई लेणो-देणो,आखिर किसने कही यह बात,जानिए पूरी खबर

-पार्षदों का धरना चौथे दिन भी जारी - भाजपा के पार्षद अब कलक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
2 min read
Google source verification
Barmer Municipal Council,Councilors strike Continue

Barmer Municipal Council Councilors strike Continue for the fourth day

बाड़मेर.नगर परिषद सभापति के खिलाफ दिए जा रहे धरने के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा के पार्षदों की परेड हो गई। धरने पर बैठे पार्षदों को कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने पर पूछा गया कि 'कांग्रेस की लड़ाई में अपना क्या लेना- देना ?

सभापति लूणकरण बोथरा के खिलाफ पार्षदों की ओर से दिए जा रहे धरने के तीसरे दिन भाजपा पार्षदों को स्थानीय एक नेत्री ने बुला लिया और पूछा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में वे भागीदार क्यों बन रहे हैं? पार्षदों का जवाब था कि शहर की समस्याओं को लेकर वे साथ दे रहे हैं। इस पर तय किया गया कि शहर की समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को भाजपा की ओर से अलग से ज्ञापन दिया जाएगा और इसमें पार्षद कलक्टर के सामने बात रखें। पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इस तरह कांग्रेस की राजनीति में हिस्सेदार बनने की जरूरत नहीं है।

कलक्टर से मिलेंगे

बीजेपी के पार्षद शहर की समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर से अलग से मिलेंगे। कुछ पार्षद धरना स्थल पर गए होंगे तो अपने स्तर पर गए होंगे। भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल कलक्टर से मिलकर समस्या बताएगा। इसके बाद 10-15 दिन का समय दिया जाएगा। काम नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।- मदन चण्डक, नेता प्रतिपक्ष

धरने पर ये रहे मौजूद

धरना स्थल पर पार्षद जगदीश खत्री, तरूण सिंधी, किशनलाल बडारिया, शारदा परमार, नजीर मोहम्मद, प्रहलाद सुथार, चंदन जाटोल, मोहनलाल घूसर, हीरगिरी गोस्वामी, खत्री समाज अध्यक्ष लेखराज खत्री, खेतेश कोचरा, सुखदेव खत्री, सरूपाराम दर्जी, गुलाबसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से अलग से ज्ञापन दिया जाएगा

सभापति लूणकरण बोथरा के खिलाफ पार्षदों की ओर से दिए जा रहे धरने के तीसरे दिन भाजपा पार्षदों को स्थानीय एक नेत्री ने बुला लिया और पूछा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में वे भागीदार क्यों बन रहे हैं? पार्षदों का जवाब था कि शहर की समस्याओं को लेकर वे साथ दे रहे हैं। इस पर तय किया गया कि शहर की समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को भाजपा की ओर से अलग से ज्ञापन दिया जाएगा और इसमें पार्षद कलक्टर के सामने बात रखें।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग