8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीट-पीटकर युवक की हत्या, शव उठाने से परिजनों का इनकार

-बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र के लूखू गांव की घटना-एक दिन पहले रात को हुआ था हमला-परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Feb 2021, 9:22 PM IST

पीट-पीटकर युवक की हत्या, शव उठाने से परिजनों का इनकार

पीट-पीटकर युवक की हत्या, शव उठाने से परिजनों का इनकार

बाड़मेर. धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के लूखू गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला किया। घटना में पीडि़त व्यक्ति की बाड़मेर जिला अस्पताल ले जाते मौत हो गई। इस बीच दूसरे दिन शनिवार को परिजनों ने मृतक का शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए।
थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया की चैनाराम पुत्र अणदाराम प्रजापत निवासी अंबेडकर नगर लुखू ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह नेमीचंद पुत्र नेनाराम, जसवंत पुत्र चेनाराम, ओमप्रकाश पुत्र नैनाराम, नेनाराम पुत्र निंबाराम गाड़ी में सवार होकर धोरीमन्ना से घर जा रहे थे। तभी षड्यंत्र के तहत मुंह बांधे हुए दो व्यक्ति घर चलने को कहकर गाड़ी के पीछे चढ गए जैसे ही कालूराम पुत्र चेनाराम विश्नोई के कुएं के पास गाड़ी पहुंची तो साथ चढ़े दो लोगों ने गाड़ी को रुकवाया वह नीचे उतर कर गाड़ी की चाबी निकाल ली तभी घात लगाकर बैठे लोगों ने ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिल से गाड़ी को घेर लिया और धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे नैनाराम के सिर पर गहरी चोट आई जिसे बाड़मेर रेफर कर दिया इसी दौरान बाड़मेर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग मोर्चरी के आगे एकत्रित हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने दे दिया। परिजन व ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक मृतक के शव को नहीं उठाया जाएगा।
एसपी को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल में मोर्चरी के बाहर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण व परिजनों ने जुलूस निकालकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है
आरोपियों की तलाश में जुटी है धोरीमन्ना पुलिस
थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर 8 नामजद व 4-5 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।