8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरों में डिवाइस और कैमरे लगा साइबेरियन पक्षी मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा जासूसी जैसा कुछ नहीं

पैरों में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी ट्रेकिंग डिवाइस लगा था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 3 Jun 2022, 8:55 PM IST

पैरों में डिवाइस और कैमरे लगा साइबेरियन पक्षी मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा जासूसी जैसा कुछ नहीं

पैरों में डिवाइस और कैमरे लगा साइबेरियन पक्षी मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा जासूसी जैसा कुछ नहीं

सीमावर्ती गौहड़ का तला के आगिनशाह का तला गांव की सरहद में शुक्रवार सवेरे एक पक्षी के पैरों में डिवाइस और कैमरे जैसे संदिग्ध यंत्र लगा हुआ एक पक्षी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यंत्र लगा हुआ पक्षी दिखाने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, थोड़ी दूरी पर वह खेतों की झाड़ियों में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा तत्काल संदिग्ध दिखने पर बीजराड़ पुलिस को इत्तला दी।

सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस एवं सरूपे का तला चौकी से बीएएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पक्षी एवं उस पर लगे यंत्रों की गहनता से जांच शुरू की तथा पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। यह पक्षी सफेद रंग के बड़े पंख, लंबी टांगों एवं लंबी चोंच व गर्दन वाला यह पक्षी साइबेरियन सारस जैसा है।रिसर्च के लिए ट्रायल

एक रिसर्च संस्थान का मेल आईडी लिखा मिला

इस सम्बन्ध में पुलिस उप अधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया ने बताया कि आगिन का तला सरहद में साइबेरियन पक्षी जैसा एक पक्षी मिला है जिस पर डिवाइस लगा हुआ था, डिवाइस पर मुम्बई के एक रिसर्च संस्थान का मेल आईडी लिखा मिला है। मेल आईडी एवं संपर्क नंबर पर बात करके जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि इससे जासूसी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, पक्षियों के रूट एवं मौसम के अनुसाए उनकी गतिविधियों पर रिसर्च के लिए ट्रायल किया जाता है। इस प्रजाति के पक्षियों पर ट्रायल करने के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी द्वारा उस पर ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ था। रास्ता भटकने के कारण यह पक्षी इस इलाके में पहुंच गया था, हालांकि पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पक्षी को उचित संरक्षण व देखरेख के लिए वन विभाग चौहटन को सुपुर्द किया है।