8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी सरगर्मियां तेज, टिकट के लिए समर्थकों के साथ नेताओं के द्वार दावेदार

-टिकट के लिए दावेदारी, विधायक के कार्यालय पर रैला टिकट के लिए लगाया जोर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 30 Oct 2020, 9:47 PM IST

चुनावी सरगर्मियां तेज, समर्थकों के साथ नेताओं के द्वार दावेदार

चुनावी सरगर्मियां तेज, समर्थकों के साथ नेताओं के द्वार दावेदार

बाड़मेर. जिले में पंचायत समितियों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है। दोनों प्रमुख दलों के साथ रालोपा भी ताल ठोक रही है। पंचायत समिति के चुनाव में दावेदार टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं जिससे किसी पार्टी के सिम्बल से चुनाव मैदान में उतरें तो जीतने के उम्मीद भी ज्यादा रहे। ऐसे में चुनाव के टिकट के लिए दावेदार नेताओं के द्वार पहुंच रहे है।
बाड़मेर शहर में विधायक मेवाराम जैन के यहां जैसलमेर रोड स्थित कार्यालय के बाहर गुरुवार को वाहनों की कतारें लगी रही। वहीं भीतर विधायक खुद दावेदारों से अलग कक्ष में चर्चा करते रहे। इस बीच दावेदारों के साथ पहुंचे समर्थकों के कारण बाड़मेर शहर में भी चुनावी माहौल देखने को मिला।
टिकट के लिए लगाया जोर
यहां पर टिकट के लिए आए दावेदारों ने अपना पक्ष मजबूती के साथ विधायक के सामने रखा। अलग कक्ष में विधायक ने पदाधिकारियों के साथ उनकी बात सुनी। यहां पर पूरे दिन दावेदारों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं समर्थकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें
दावेदारों और समर्थकों के बड़ी संख्या में यहां पहुंचने के कारण वाहनों का जमावड़ा दिखा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। कोरोना महामारी के बाद पहली बार शहर में एकसाथ इतने वाहन दिखे।