
बाड़मेर: तेजी से दौड़ रहे तेल के दाम, 3 साल में 28 रुपए प्रति लीटर तक चढ़ा पेट्रोल
बाड़मेर. पेट्रोल के दाम में बेतहाश हो रही बढ़ोतरी के चलते 100 रुपए कब पार कर जाए, पता नहीं चलेगा। क्योंकि 98 रुपए से ज्यादा प्रतिलीटर अभी बाड़मेर में पेट्रोल बिक रहा है। साल 2021 के 1 जनवरी से लेकर अब तक 22 फरवरी तक पेट्रोल के दाम पिछले तीन साल की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़े हैं। साल 2018 से 2020 तक बढ़ोतरी 22 रुपए के करीब हुई। लेकिन 2021 के 53 दिनों में 6 रुपए से ज्यादा अब तक बढ़ चुके हैं।
बाड़मेर में पेट्रोल के भाव सबसे ज्यादा पिछले तीन सालों में 2019 में बढ़े हैं। इस साल कुल बढ़ोतरी 12 रुपए से अधिक की हुई है। जबकि साल 2018 में पेट्रोल के दाम में उतार चढ़ाव रहा और आखिरी दिन 2 रुपए कम ही रहे। हालांकि इस साल में 72 रुपए से शुरू हुए पेट्रोल के दाम अक्टूबर में सबसे ज्यादा 84 रुपए तक पहुंचे थे। लेकिन फिर नीचे आ गए और 1 जनवरी के मुकाबले 31 दिसम्बर के भाव 70 रुपए तक हो गए।
100 के आंकड़ा के बिल्कुल पास
वर्ष 2020 में 80 रुपए प्रति लीटर से शुरू हुए दाम ऊपर-नीचे होते रहे। लेकिन साल पूरा होते-होते दाम करीब 12 रुपए की छलांग लगा चुके थे और 90 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए। साल 2021 में फरवरी आते-आते पेट्रोल के दाम बिल्कुल 100 रुपए के आंकड़े के पास है। कभी भी मामूली बढ़ोतरी हुई और 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर जाएगा पेट्रोल। जबकि साल के शुरू में दाम 92 रुपए तक चल रहे थे। लेकिन पिछले 53 दिनों में बढ़ोतरी 6 रुपए से अधिक तक हो चुकी है।
जनवरी से ज्यादा फरवरी में बढ़ोतरी
बाड़मेर में पेट्रोल के दाम जनवरी के मुकाबले फरवरी के 22 दिनों में ज्यादा बढ़े हैं। पूरे फरवरी महीने में ओवरऑल बढ़ोतरी 1.50 रुपए प्रति लीटर की है। जबकि फरवरी के 23 दिनों में पेट्रोल मेें बढ़ोतरी 5.50 रुपए तक हो चुकी है। फरवरी में पेट्रोल के दाम अब तक के सबसे अधिक भी हो चुके हैं। हालांकि पिछले तीन दिनों से भावों में ठहराव है।
बाड़मेर: पेट्रोल के दाम कितने बढ़े और घटे
साल 2018
1 जनवरी 72.74 रुपए लीटर साल का पहला दिन
14 अक्टूबर 84.33 रुपए लीटर साल में सबसे ज्यादा
31 दिसम्बर 2018 को सबसे कम 70.72 लीटर
बढ़े/घटे : - 2 रुपए 02
-------
साल 2019
1 जनवरी 70.55 साल का पहला दिन
18 जून 71.80 साल का सबसे कम
31 दिसम्बर 80.34 सबसे अधिक
बढ़े/घटे : + 9.79 रुपए
----------
साल 2020
1 जनवरी 80.34 साल का पहला दिन
18 मार्च 74.66 साल का सबसे कम
31 दिसम्बर 92.72 साल का सबसे अधिक
बढ़े/घटे : + 12.34 रुपए
------
साल 2021
1 जनवरी 92.72
22 फरवरी 98.59
बढ़े/घटे : + 5.87 रुपए
Published on:
23 Feb 2021 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
