8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालखाना भर गया, एक करोड़़ से अधिक का अवैध डोडा पोस्त नष्ट

गुड़ामालानी, आरजीटी व कल्याणपुर पुलिस थाने ने किया था जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Jan 2023, 1:53 PM IST

मालखाना भर गया, एक करोड़़ से अधिक का अवैध डोडा पोस्त नष्ट

मालखाना भर गया, एक करोड़़ से अधिक का अवैध डोडा पोस्त नष्ट

गुडामालानी के लूणी नदी इलाके में बाड़मेर जिले के तीन अलग-अलग थानों की कार्रवाई में जब्त किया गया 53 क्विंटल 3 किलो डोडा पोस्त व चूरा का नष्ट किया गया। निस्तारित किए डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत एक करोड़ 6 लाख रुपए आंकी गई है। निस्तारण कार्रवाई में करीब चार घंटे का समय लगा। इस दौरान तीन थानों के थानाधिकारी और मालाखाना इंचार्ज मय पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव की अध्यक्षता में बनी कमेटी की मौजूदगी में डोडा को नष्ट किया।
जिले के गुड़ामालानी, आरजीटी, कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तीन सालों में अवैध डोडा पोस्त की कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया था। लेकिन कोविड के चलते डोडा पोस्त का निस्तारण नहीं हो पाया था। बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त होने की वजह से मालखाने में रखने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मंगलवार को गुडामालानी मे लूनी नदी इलाके में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम की मौजूदगी में डोडा पोस्त का निस्तारण कार्रवाई की गई।
वजन के बाद किया निस्तारण
गुड़ामालानी, आरजीटी व कल्याणपुर थानों से लाए गए डोडा पोस्ट का इलेक्ट्रिक तोल कांटे से वजन किया गया। डोडा पोस्त निस्तारण की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। निस्तारण के दौरान एसपी दीपक भार्गव, एडिशनल एएसपी नरपत सिंह, गुडामालानी थानाधिकारी रमेश ढाका, कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान, आरजीटी थानाप्रभारी ललित किशोर मौजूद रहे।