26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर पुलिस टीम ने जीता मैच, फाइनल तीस को

15वीं शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Jul 2022, 12:07 AM IST

br2807c11.jpg


बाड़मेर. 15वीं शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हिन्दूसिंह स्पोर्ट्स क्लब एवं बाड़मेर पुलिस के बीच बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें बाड़मेर पुलिस ने हिन्दू सिंह स्पोर्ट्स क्लब को 56-43 से पराजित किया।

जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव के गेमरसिंह सोढ़ा ने बताया कि विजेता टीम की तरफ़ से योगेन्द्रसिंह ने 32 पॉइंट व हिन्दू सिंह स्पोर्ट्स क्लब की तरफ़ से दिलीप सिंह ने 20 पाउंड का योगदान दिया। जूनियर खिलाड़ियों का भी एक मैच आयोजित किया गया जिसमें जूनियर बी टीम ने जूनियर ए को 27-22 अंकों से पराजित किया। विजेता टीम से जसवंत सिंह एवं प्रेम कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 30 जुलाई शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें शहीद उगमसिंह क्लब बाड़मेर की तरफ़ से खिलाड़ियों को पारितोषित प्रदान किए जाएंगे। शिक्षक नेता बालसिंह राठौड़ , वरिष्ठ खिलाड़ी जेठ्सिंह, रघुवीर सिंह, हठेसिंह रामदेरिया, शारीरिक शिक्षक परबतसिंह, जितेंद भाद् उपस्थित रहे।

बाड़मेर. शहीद उगमसिंह की स्मृति में महाबार में चल रही किक्रेट व बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दमखम दिखाया। श्रीपाबूजी इकोलॉजिकल पार्क एवं क्रिकेट स्टेडियम आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रवीणसिंह भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 6 मैच खैले गए उद्घाटन मैच में कापराउ ने गरल को पराजित किया। महाबार बनाम रड़वा मैच में महाबार टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 जुलाई को शहीद उगमसिंह की शहादत दिवस पर आयोजित होगा।बास्केटबॉल प्रतियोगिता- जिला बास्केटबॉल संघ, बाड़मेर के सचिव गेमरसिंह सोढ़ा ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हिन्दुसिंह र्स्पोट्स क्लब एवं श्रीमल्लीनाथ क्लब के मध्य आयोजित किया गया, जिसमंे हिन्दुसिंह र्स्पोट्स क्लब ने श्रीमल्लीनाथ क्लब को 39-43 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलीपसिंह ने 30 अंक एवं पराजित टीम की तरफ से मोहित ने 12 अंको का योगदान दिया।

शहीद उगमसिंह क्लब एवं जसोल क्लब के मध्य मैच में शहीद उगमसिंह क्लब ने जसोल क्लब को 83-63 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से जीवराज ने 31 अंक एवं पराजित टीम की तरफ से नवज्योत ने 13 अंकों का योगदान दिया। प्रतियोगिता का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण 30 जुलाई शाम 6बजे बास्केटबॉल मैदान पर होगा।