बाड़मेर में शनिवार को विधानसभा चुनाव के मतदान छुटपुट घटनाओं को छोडकऱ शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। जिले में कुल 76.88 फीसदी मतदान हुआ है। जिले की बायतु विधानसभा में लगातार तीसरे चुनाव में भी मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जिलेवार शिव विधानसभा सीट 80.66 प्रतिशत, बाड़मेर 80.88, बायतु 83.44, पचपदरा 73.22 प्रतिशत, सिवाना 64.18, गुड़ामालानी 80.83 और चौहटन में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। चौहटन में मतदान बढ़ाने के प्रयास पूरे नहीं हुए। नवाचार काफी किए लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ।
सुबह कम, बाद में लम्बी कतारें
लोकतंत्र के उत्सव में थार के लोगों ने बढ़चढकऱ भागीदारी निभाई। सुबह सर्दी के बीच गर्मजोशी के साथ लोग मतदान करने को पहुंचे। बाड़मेर-बालोतरा की सात सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया, जो रात निर्धारित समय 6 बजे के बाद तक चलता रहा। हालंाकि सुबह कुछ रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर में मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारें लगी रही।
बुजुर्ग पहुंचे केंद्रों तक
मतदान केंद्रों को देखकर ही उत्साह का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक मतदान करने को पहुंचे और सरकार चुनी। सुबह के समय युवाओं में जोश नजर आया तो दोपहर बाद उत्साहित बुजुर्गों मतदान को पहुंचे। इस बार होम वोटिंग की सुविधा भी दी गई थी, लेकिन अधिकांश बुजुर्ग मतदाता खुद ने परिजनों की मदद लेकर केंद्रों पर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती दी।
पहली बार वोट...उत्साह से लबरेज