8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर रिफाइनरी के बंद करवा दिए गेट, विरोध प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

-वाहनों की लगी रही कतारें, एक भी कार्मिक नहीं जा सका रिफाइनरी परिसर में-अतिरिक्त पुलिस जाप्ता किया तैनात- देर शाम एचपीसीएल अधिकारियों व प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में आश्वासन पर माने बैठक में मांगों पर समाधान का आश्वासन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Oct 2020, 10:11 PM IST

बाड़मेर रिफाइनरी के बंद करवा दिए गेट, विरोध प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

बाड़मेर रिफाइनरी के बंद करवा दिए गेट, विरोध प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

बाड़मेर. पचपदरा. प्रदेश के सबसे बड़े व प्रोजेक्ट राजस्थान रिफाइनरी का निर्माण कायज़् सोमवार को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते 6 से 7 घंटे तक बंद रहा। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह 7 बजे रिफाइनरी में रोजगार देने, स्थानीय लोगों के वाहनों व संसाधनों को प्राथमिकता से लगाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर रिफाइनरी गेट के बाद रिफाइनरी एरिया यूनियंस नेटवर्क के बैनर तले धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे तक रिफाइनरी में कार्यरत अधिकारियों, कार्मिकों व श्रमिकों को रिफाइनरी के अंदर नहीं जाने दिया गया। निर्माण में नियोजित अधिकारी व श्रमिक गेट के बाहर वाहनों में ही बैठे रहे तो कुछ बारिश के चलते कैंपों में चले गए। वार्ता में मांगों पर चर्चा के बाद समाधान का आश्वासन धरना समाप्त कर दिया गया।
दो किमी तक वाहनों की कतारें
प्रदर्शन के दौरान वाहनों का आवागमन रूकने से रिफाइनरी गेट से करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब 5 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान आरपीएस अधिकारी सुखाराम बिश्नोई व पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने कई बार समझाइश के प्रयास किए, लेकिन लोग नहीं मानें।
बैठक में मांगों पर समाधान का आश्वासन
बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) के अधिकारियों से स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर चर्चा की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एचआरआरएल अधिकारियों ने शाम 5 बजे औपचारिक बैठक कर उसमें सभी मांगों पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने गेट के बाहर से धरना समाप्त किया। धरने पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने बालोतरा, समदड़ी, कल्याणपुर पुलिस थाने से अतिरिक्त पुलिस व आरएसी का जाप्ता मंगवा तैनात किया।