23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer Accident: शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में दूल्हे और चचेरे भाई की मौत, 2 महीने पहले ही खरीदी थी बाइक

Barmer Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब सड़क हादसे में दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। हादसा देर रात लुखु भाखरी के पास नेशनल हाईवे 68 पर हुआ।

2 min read
Google source verification
barmer accident

दूल्हे नरपतराम और सुखदेव की सड़क हादसे में मौत। फोटो: पत्रिका

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब सड़क हादसे में दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। हादसा देर रात लुखु भाखरी के पास नेशनल हाईवे 68 पर हुआ। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। दो भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक लुखु भाखरी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार सुखदेव और नरपतराम बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को धोरीमन्ना अस्पताल ले जाया गया। जहां से नरपतराम को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। शव को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, घायल नरपतराम ने भी सांचौर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

शादी की खरीददारी कर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा

बताया रहा है कि जिस बाइक को पिकअप ने टक्कर मारी, उस बाइक को 2 महीने पहले ही खरीदी थी। नरपतराम और सुखदेव अपने परिजनों के साथ बाड़मेर शहर में शादी का सामान खरीदने के​ लिए गए थे। नरपतराम और सुखदेव एक ही बाइक पर सवार थे और परिवार के अन्य सदस्य दूसरी बाइक पर थे।

शादी की खरीददारी के बाद जब वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

शादी से एक दिन पहले ही मौत

सेड़वा गौडा निवासी 21 वर्षीय नरपतराम पुत्र गोकलाराम की मंगलवार को शादी होने वाली थी। लेकिन, शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे नरपतराम की मौत हो गई। हादसे में चचेरे भाई 27 वर्षीय सुखदेव पुत्र वागाराम की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम सा छा गया। शवों को घर लाते ही परिजनों में रो—पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग