scriptसिर्फ निगम की बसों ने पकड़ी रफ्तार, अनुबंधित को नहीं ‘अनुमति | barmer roadway buses | Patrika News

सिर्फ निगम की बसों ने पकड़ी रफ्तार, अनुबंधित को नहीं ‘अनुमति

locationबाड़मेरPublished: Aug 25, 2020 08:33:27 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-एक भी अनुबंधित बस नहीं चला रही है रोडवेज-लंबी दूरी के मार्गों पर चलती है लग्जरी अनुबंधित बसें-यात्रियों को नहीं मिल रही है सुविधा, निजी से जाने की मजबूरी

सिर्फ निगम की बसों ने पकड़ी रफ्तार, अनुबंधित को नहीं 'अनुमति

सिर्फ निगम की बसों ने पकड़ी रफ्तार, अनुबंधित को नहीं ‘अनुमति

बाड़मेर. रोडवेज की रफ्तार बढ़ती जा रही है, लेकिन निगम अनुबंधित बसों को नहीं चला रहा है। ऐसे में लंबी दूरी और लग्जरी बसों की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में निजी बसों में लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ रही है।
लॉकडाउन के बाद निगम की केवल अपनी बसों का संचालन शुरू किया। निगम की बसों पुरानी व टू-बाई थ्री होने के कारण लंबी दूरी में संचालित नहीं की जाती है। इन मार्गों पर रोडवेज की अनुबंधित बसों का ही संचालन होता है। लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्री लग्जरी बसें चाहते हैं।
प्रदेश में कहीं नहीं चल रही अनुबंधित बसें
रोडवेज की ओर से अनुबंधित बसों का संचालन वर्तमान में प्रदेश में कहीं नहीं हो रहा है। इसका कारण यह सामने आया है कि अनुबंधित बसों को यात्री भार नहीं मिलने पर निरस्त करने की स्थिति में नुकसान रोडवेज को भुगतना पड़ता है। वर्तमान में सभी स्थानों पर यात्री भार काफी कम है। ऐसे में रोडवेज रिस्क नहीं ले रही है। जबकि निगम की बसों को किसी कारण से निरस्त करने पर कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए केवल निगम की बसों को दौड़ाया जा रहा है।
बाड़मेर में 39 अनुबंधित बसें
बाड़मेर आगार में 39 अनुबंधित बसें है। इनमें से लंबी दूरी की लग्जरी बसें भी शामिल है। बाड़मेर से ये बसें लंबी दूरी तय करती थी। लेकिन वर्तमान में एक भी बस नहीं चल रही है।
आगार की 29 बसें हो रही संचालित
अनलॉक के बाद शुरू हुई निगम की बसों को यात्री भार काफी कम मिल रहा है। ऐसे में चयनित स्थानों के लिए ही बसें संचालित हो रही है। कई मार्गों पर शुरू की गई बसों से रोडवेज को नुकसान हो रहा है, क्योंकि यात्री भार नहीं के बराबर मिल रहा है। बाड़मेर आगार की वर्तमान में 29 बसें संचालित की जा रही है।
रोडवेज नहीं चलने पर निजी में यात्रा करना मजबूरी
लंबी दूरी पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों के नहीं चलने पर यात्री मजबूरी में निजी बसों से यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। सुविधा के नाम पर बसों में मनमर्जी का किराया वूसला जाता है।
अभी केवल निगम की बसों का संचालन
आगार से वर्तमान में केवल निगम की बसें संचालित की जा रही है। जिसमें 29 बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही है। अनुबंधित बसों का संचालन नहीं हो रहा है।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो