script

कोरोना का असर: रोडवेज की अनुबंधित बसों के पहिए थमे

locationबाड़मेरPublished: Apr 24, 2021 08:39:00 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-यात्रियों की कमी को देखते हुए पूरे प्रदेश में संचालन बंद-प्रदेश में रोडवेज की करीब 900-1000 अनुबंधित बसों का होता है संचालन-लम्बी दूरी के मार्ग पर होता है अनुबंधित बसों का संचालन, लग्जरी बसों का बेड़ा-बाड़मेर डिपो से 39 बसों का होता था संचालन

कोरोना का असर: रोडवेज की अनुबंधित बसों के पहिए थमे

कोरोना का असर: रोडवेज की अनुबंधित बसों के पहिए थमे

बाड़मेर. कोरोना के चलते यात्री भार में आई कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन ने पूरे प्रदेश में अनुबंधित बसों का संचालन बंद कर दिया है। प्रदेश में करीब 900-100 अनुबंधित बसें है, जिनमें से अधिकांश लम्बी दूरी के मार्गोँ पर संचालित होती है। रोडवेज के अनुबंधित वाहनों में लग्जरी बसों का बेड़ा है।
कोविड के बढ़ते प्रभाव और जन अनुशासन पखवाड़े के चलते यात्रा करने से लोग बच रहे हैं। इसके कारण रोडवेज का यात्री भार काफी कम हुआ है। निगम अपनी बसों का संचालन लगातार कर रहा है। लेकिन अनुबंधित वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। ऐसे में लंबी दूरी के मार्गों पर साधनों की कमी हो गई है। यात्रियों की कमी के कारण अनुबंधित वाहनों का संचालन करने से रोडवेज का घाटा बढ़ता देख फिलहाल रोक लगा दी है।
बाड़मेर डिपो में 39 अनुंबंधित बसों का संचालन बंद
रोडवेज के बाड़मेर डिपो से 39 अनुबंधित बसें विभिन्न मार्गोँ पर संचालित की जाती है। इनमें झुंझुनू, कोटा, हरिद्वार, उदयपुर आदि लंबी मार्गोँ पर नॉन एसी स्लीपर बसें चलती है। लेकिन मुख्यालय के आदेश के बाद सभी बसें बंद कर दी गई है। स्थानीय प्रबंधन अब लंबी दूरी के मार्ग पर निगम बसों का संचालन कर रहा है।
निगम की 35 बसों का संचालन
कोरोना महामारी की पहली लहर के बाद रोडवेज अभी पटरी पर आई थी, लेकिन अब फिर से बेपटरी हो रही है। अनुबंधित बसों का संचालन बंद होने से बाड़मेर डिपो से केवल निगम की 35 बसों का संचालन विभिन्न मार्गोँ पर हो रहा है।
आदेश के बाद संचालन बंद
मुख्यालय के आदेश के बाद अनुबंधित बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। लंबी दूरी के कुछ मार्गों पर निगम की बसों को चलाया जा रहा है। अनुबंधित बसें फिर से कब शुरू होगी इस बारे में फिलहाल कोई निर्देश नहीं है। वैसे भी पूरे प्रदेश में मुख्यालय से अनुबंधित बसों का संचालन बंद किया गया है।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो

ट्रेंडिंग वीडियो