6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव : बाड़मेर जिले में 5 स्थानों पर 25 को होगा मतदान

-चुने जाएंगे सरपंच, सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान-मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना

less than 1 minute read
Google source verification
उपचुनाव : बाड़मेर जिले में 5 स्थानों पर 25 को होगा मतदान

उपचुनाव : बाड़मेर जिले में 5 स्थानों पर 25 को होगा मतदान

बाड़मेर. जिले में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए पांच ग्राम पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई है। उप चुनावों के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इसके बाद मतदान दलों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।
रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने निर्देश दिए।
आज यहां होंगे उपचुनाव
जिले में गुड़ामालानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की मुकनपुरा, कल्याणपुर की घड़ोई चारणान तथा समदड़ी की कम्मों का बाड़ा ग्राम पंचायत में रविवार सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग