8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी आदेश की उड़ाई धज्ज्यिां, रोक के बावजूद स्कूल में विदाई समारोह

-बाड़मेर शहर की अंतरीदेवी स्कूल में आयोजन-फिर कोरोना को फैलने से कैसे रोकेगा प्रशासन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Mar 2021, 9:28 AM IST

सरकारी आदेश की उड़ाई धज्ज्यिां, रोक के बावजूद स्कूल में विदाई समारोह

सरकारी आदेश की उड़ाई धज्ज्यिां, रोक के बावजूद स्कूल में विदाई समारोह

बाड़मेर. स्कूलों में किसी भी तरह के वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह आयोजित करने पर लगाई गई रोक की गुरुवार को बाड़मेर में धज्जियां उड़ती नजर आई। बालिकाओं की भावना का बहाना बनाते हुए स्कूल प्रबंधन ने बकायदा यहां कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही मंच भी बनाया गया और बालिकाएं प्रस्तुति देने के लिए तैयार होकर भी पहुंची। जबकि सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पूर्व में स्कूलों में कार्यक्रम में रोक लगा चुकी है।
बाड़मेर शहर की अंतरीदेवी राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में गुरुवार दोपहर में विदाई समारोह के नाम पर उत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर बालिकाएं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने को तैयार होकर पहुंची। जबकि सरकार कोरोना के बढऩे के मद्देनजर सख्ती बढ़ाने की बात कह रही है, वहीं यहां स्कूल में ठीक उसका उल्टा होता दिखा।
विदाई के साथ कोरोना नहीं चला जाए घर
संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में फिर विस्फोटक स्थितियां पैदा हो रही है। विदाई समारोह के दौरान संक्रमण का फैलाव बढऩे की आशंका के बावजूद आयोजन किया गया। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि कहीं बालिकाएं स्कूल से विदाई के साथ कहीं संक्रमण तो साथ लेकर नहीं गई।
कार्यक्रमों पर रोक है
स्कूलों में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह पर रोक है। अंतरीदेवी स्कूल में कार्यक्रम हुआ है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। केवल कक्षा चलाने के निर्देश है। गाइडलाइन की पालना नहीं हुई तो जांच होगी।
-देवाराम चौधरी, एडीईओ शिक्षा विभाग बाड़मेर
बच्चियों की भावनाओं के कारण किया कार्यक्रम
कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। यहां 12वीं कक्षाओं की बच्चियों को विदाई देने के लिए उनकी भावनाओं को देखते हुए यह छोटा कार्यक्रम रखा गया। बालिकाओं ने कहा था कि इतने साल पढ़े है तो विदाई पर कुछ कार्यक्रम होना चाहिए।
अनिता चौधरी, प्राचार्य, अंतरीदेवी राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल बाड़मेर