14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में 19 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, मुंबई से लाए जा रहे 3 बड़े तस्कर, सेड़वा में थी नशे की फैक्ट्री

बाड़मेर जिले के सेड़वा में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के बाद तस्करों से हुई पूछताछ के बाद बाड़मेर पुलिस की सूचना पर मुंबई की एमआईडीसी थाना पुलिस ने ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Drugs: हाईप्रोफाइल ड्रग्स रैकेट! VIP लिस्ट आते ही धीमी पड़ी कार्रवाई, सवालों के घेरे में पुलिस...(photo-patrika)

बाड़मेर: मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों के तार बाड़मेर में पकड़ी गई फैक्ट्री से जुड़े हैं। बाड़मेर पुलिस की विशेष टीम मुंबई आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गई थी, लेकिन आरोपी मुंबई पुलिस की रिमांड पर होने के कारण गिरतार नहीं कर पाई है। अब बाड़मेर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।

जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर पुलिस ने सेड़वा थाना क्षेत्र के धोलकिया में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़कर आरोपी मांगीलाल पुत्र रामकिशन निवासी धोलकिया व बिरजु जयेंद्र शुक्ला पुत्र जयेंद्र शुक्ला निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मुख्य मास्टरमाइंड रमेश विश्रोई व मच्छिंद्र तुकाराम भोसले निवासी मुंबई का नाम सामने आया।

बाड़मेर पुलिस की सूचना पर मुंबई की एसओजी-एटीएस ने दबिश देकर आरोपी मच्छिंद्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मुंबई के एमआईडीसी थाना पुलिस ने महाड़ क्षेत्र में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस को 19 करोड़ की ड्रग्स मिली थी।

तीन आरोपी बाड़मेर में भी शामिल थे

मुंबई पुलिस ने मच्छिंद्र तुकाराम भोसले, सुशांत पाटिल, रोहित भास्कर समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन आरोपी बाड़मेर में पकड़ी गई फैक्ट्री में संलिप्त हैं। ऐसे में बाड़मेर पुलिस न्यायालय से वारंट लेकर गिरफ्तार करेगी।

मुख्य सरगना फरार, जांच में जुटी पुलिस

सेड़वा में फैक्ट्री पकड़ने के बाद बाड़मेर पुलिस की विशेष टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। एक टीम मुंबई गई थी, टीम ने एमडी ड्रग्स से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आरोपी मांगीलाल व बिरजु जयेंद्र शुक्ला का पुलिस रिमांड पूर्ण हो गया है। इसके अलावा मामले में नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य सरगना रमेश विश्रोई पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव