8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 39 नए संक्रमित

-जिले में कुल आंकड़ा अब 2066-अब तक हो चुकी है 18 मौतें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 20 Aug 2020, 6:10 AM IST

बाड़मेर उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 39 नए संक्रमित

बाड़मेर उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 39 नए संक्रमित

बाड़मेर. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। बुधवार को भी कुल 39 नए संक्रमित मिले है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2066 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर उपखंड अधिकारी का नमूना मंगलवार शाम को लिया गया था, जिनकी बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह बाडृमेर की राजकीय अस्पताल की रिपोर्ट में 25 नए केस मिले हैं। इसी तरह बालोतरा क्षेत्र में भी 14 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं जिले में विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 18 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
यहां मिले पॉजिटिव
बाड़मेर शहर की राय कॉलोनी 6, जूना किराड़ू मार्ग 3,बलदेव नगर 2, हमीरपुरा, लक्ष्मी पुरा, पुलिस लाइन के सामने, मरूधर, हाई स्कूल रोड व इंदिरा नगर से एक-एक केस मिला है। जिले के गांव सोनडी 2 व भूणिया, लोमराड का तला, मेघवालों का तला मांगता, जूना मेघवाल की ढाणी आलमसरिया, बामणोर सुनारों की ढाणी (दूदू) से एक-एक पॉजिटिव सामने आया है।
बालोतरा क्षेत्र में 14 संक्रमित
राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा की रिपोर्ट में केस 14 है। बालोतरा शहर 9, समदड़ी 3 तथा सिवाना, जसोल से एक-एक केस है।