8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बेटियां और एक बेटे को लोहे के ड्रम में पानी भर डूबाकर मारा, फिर मां फदे पर झूली

-बाड़मेर जिले के बानिवायास गांव की घटना-पति से कहासुनी के बाद घटना को अंजाम देने की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 4 Jun 2023, 11:57 AM IST

तीन बेटियां और एक बेटे को लोहे के ड्रम में पानी भर डूबाकर मारा, फिर मां फदे पर झूली

तीन बेटियां और एक बेटे को लोहे के ड्रम में पानी भर डूबाकर मारा, फिर मां फदे पर झूली

बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र के गांव बानियावास में मानवता को शर्मसार करने वाली हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला ने चार बेटे-बेटियों को पानी से भरे ड्रम में डूबोकर मार दिया। इसके बाद फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार बानियावास स्थित एक ढाणी में जेठाराम पुत्र हीराराम मेघवाल की पत्नी उर्मिला (27) घर में अनाज रखने के लिए लाए गए लोहे के ड्रम में पानी भरकर पुत्री भावना (8), विमला (3) मनीषा (2) तथा पुत्र विक्रम (5) को ़ एक-एक करके अंदर डाला। इसके बाद ड्रम का ढक्कन बंद कर दिया। इसके चलते चारों ब"ाों की मौत हो गई। ब"ाों को पानी से भरे ड्रम में डूबोने के बाद मां ने फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस दौरान घर पर ब"ाों और मां के अलवा कोई नहीं था।
ब"ाों की आवाज नहीं आने पर पहुंचे ग्रामीण
घर में चार ब'चे होने के बाद भी शाम को किसी की आवाज नहीं आने पर आसपास के लोगों को आशंका हुई। ग्रामीणों को ढाणी के बाहर भी कोई नहीं दिखा। फिर भीतर जाकर देखा तो विवाहिता उर्मिला का शव लटकता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाशी ली तो ड्रम में चारों मासूम ब'चे मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा, पुलिस उप अधीक्षक पचपदरा मदनलाल, तहसीलदार पचपदरा इमरान खान पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। महिला के ससुर हीराराम ने बताया कि उसका पुत्र सुबह 8 बजे बालेसर काम पर गया था। घर पर और कोई नहीं था। जानकारी में आया है कि एक दिन पहले खेत में काम को लेकर विवाहिता की अपने पति के साथ कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: उसी बात से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।
अधिकारी बोले...
मंडली थाना क्षेत्र की ढाणी में विवाहिता ने 4 ब'चों को मारने के बाद खुद फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची।
-सुभाष खोजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा