8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दो भाई फिर बहन भी डू्ब गई डिग्गी में, एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की गई जान

-नलकूप के पास बनी पानी की डिग्गी -डिग्गी पर भाइयों को ढूंढने के लिए पहुंची
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 17 Aug 2020, 7:38 PM IST

पहले दो भाई फिर बहन भी डू्ब गई डिग्गी में, एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की गई जान

पहले दो भाई फिर बहन भी डू्ब गई डिग्गी में, एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की गई जान

बाड़मेर. शिव क्षेत्र के गोरसिया का तला (काश्मीर ) सरहद में नलकूप पर बनी पानी की डिग्गी में सोमवार को डूबने से तीन भाई - बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाधिकारी विक्रमसिंह सांदु ने बताया कि प्रहलादपुर (उंडू) निवासी गिरधारीराम पुत्र मोतीराम मेघवाल गोरसियों का तला निवासी गंगाराम के कृषि कुए पर काम करता है। सोमवार सुबह गिरधारीलाल के पुत्र राणाराम (15 ) व जैसाराम (13 ) नलकूप के पास बनी पानी की डिग्गी के पास कपड़े धोने व नहाने के लिए गए। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पुत्री गुड्डी (18) उन्हें तलाश करने के लिए डिग्गी पर पहुंची। इस दौरान तीनों की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई।
पिता के साथ करते थे काम
जानकारी के अनुसार दोनों पुत्र राणाराम व जैसाराम पिता के साथ कार्य करते थे, जो हमेशा की तरह डिग्गी पर स्नान करने के लिए गए। आशंका जताई जा रही है कि एक के डूबने के बाद दूसरे ने बचाने का प्रयास किया तब दूसरा भी डूब गया।
बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी
घर पर खाना बना रही बहन इंतजार करती रही। दोनों के घर नहीं पहुंचने पर वह डिग्गी पर भाइयों को ढूंढने के लिए पहुंची। बचाने के प्रयास में वह भी डूब गई।