6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के लिए बाड़मेर को सबसे अधिक पैसा, संभाग में सबसे ज्यादा 880.20 लाख मंजूर

-गर्मी में पेजयल प्रबंधन के लिए जारी हुई वित्तीय स्वीकृति-बाड़मेर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए कुल कुल 880.20 लाख मंजूर-अप्रेल-जुलाई तक किया जाएगा पानी का परिवहन-नहरबंदी में पानी का संकट होगा ज्यादा, बेहतर प्रबंधन की रहेगी चुनौती

2 min read
Google source verification
पानी के लिए बाड़मेर को सबसे अधिक पैसा, संभाग में सबसे ज्यादा 880.20 लाख मंजूर

पानी के लिए बाड़मेर को सबसे अधिक पैसा, संभाग में सबसे ज्यादा 880.20 लाख मंजूर

बाड़मेर. गर्मी में शहरों और गांवों में पानी के प्रबंधन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। जोधपुर संभाग में पानी परिवहन के लिए सबसे अधिक राशि की स्वीकृति बाड़मेर जिले को मिली है। जलदाय मंत्री ने जिले के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए क्रमश: 625.20 लाख व 255 लाख रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
बाड़मेर में गर्मी के दिनों की शुरूआत के साथ ही पानी का संकट शुरू हो चुका है। दूरस्थ गांवों में पानी के स्रोत ही नहीं है। बरसात का पानी भी तालाब-नाडी में सूख चुका है। ऐसे में गर्मी में पानी का संकट पैदा होने की पूरी आशंका है। इस बीच सरकार ने गर्मी में लोगों को पानी की आपूर्ति मिल सके इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टेशन ऑफ वाटर की व्यवस्था के लिए राशि जारी की है। जिससे परिवहन के माध्यम से जल संकट वाले क्षेत्रों को पानी उपलब्ध करवाया जा सके।
इस बार ज्यादा होगी पानी की जरूरत
नहरबंदी शनिवार से शुरू हो गई। हालांकि अभी इसका कोई असर नहीं आएगा। विभाग की ओर से करीब एक महीने तक पानी की किल्लत नहीं होने का अनुमान जताया गया है। लेकिन इसके बाद जब नहर बिल्कुल सूख जाएगी, तब संकट पैदा होगा। ऐसे में सरकार की ओर से चार महीने अप्रेल-जुलाई के लिए जारी किए गए पैसे से पानी मिल सकेगा। हालांकि लंबे-चौड़े जिले में पानी का प्रबंधन करना काफी विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण काम होगा।
जरूरत होने पर बढ़ाई जाएगी राशि
इसके अलावा जिलों में कहीं भी ज्यादा जरूरत होगी। उनके लिए अतिरक्ति राशि या जल परिवहन की अवधि बढ़ाने लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्बंधित जिला कलक्टर के माध्यम से प्रस्ताव जलदाय विभाग को भिजवाए जा सकेंगे। जिस पर सक्षम स्तर पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा। पानी पहुंचने की व्यस्थाओं के बारे में जलदाय विभाग और जिला कलक्टर सहित मुख्य अभियंताओं को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।
जलापूर्ति की होगी मॉनिटरिंग
जहां पेयजल संकट के हालात होंगे, वहां पर पानी पहुंचाना प्राथमिकता होगा। जिले के दुर्गम क्षेत्र जहां पर लंबी दूरी से लोग पानी लेकर आते हैं। ऐसे क्षेत्र चिह्नित करते हुए पानी पहुंचाने से व्यवस्था करनी होगी, तभी जरूरतमंद तक गर्मी के दिनों में पानी पहुंच पाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी होगी।
किस जिले को कितना मिला पैसा
जिला ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र
जोधपुर 315 लाख ----
पाली 162 लाख ----
बाड़मेर 625.20 लाख 255 लाख
जैसलमेर 377.70 लाख 15 लाख
जालौर 115 लाख 19.12 लाख
सिरोही 90 लाख 2.25 लाख

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग