8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में रात का पारा 9 डिग्री, दिन का चढ़ा 28 पर

-दिन में निकल रही तेज धूप-रात में हवा ने थामा तापमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Jan 2021, 7:59 PM IST

बाड़मेर में रात का पारा 9 डिग्री, दिन का चढ़ा 28 पर

बाड़मेर में रात का पारा 9 डिग्री, दिन का चढ़ा 28 पर

बाड़मेर. थार में दिन में तेज धूप के कारण तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। वहीं रात में तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे है। दिन में धूप में काफी राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही सर्दी अपनी रंगत में आ जाती है। बाड़मेर में शुक्रवार के अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम 9.2 डिग्री रेकार्ड किया गया।
बाड़मेर जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को अलग ही था। सुबह हल्के बादलों की आवाजाही रही। लेकिन इसके बाद तेज धूप निकलने से सर्दी काफूर हो गई। दिन का तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। इससे सर्दी से काफी राहत रही।
तामपान में तीन गुणा अंतर
दिन और रात के तामपान में तीन गुणा के करीब अंतर आ गया है। रात में 9 डिग्री पारा चल रहा है तो दिन में 28 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी जैसी स्थिति हो रही है। लेकिन शाम और सुबह अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसके चलते दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों और रात में सर्दी का असर बना रहेगा, क्योंकि तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिन में तापमान एक-दो डिग्री के करीब बढ़ सकता है। वहीं दिन में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।