18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में तेज धूप, पारे ने पकड़ी रफ्तार, 36 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

-36 डिग्री के पास पहुंचा तापमान-रात में अभी हल्की सर्दी का अहसास
less than 1 minute read
Google source verification
थार में तेज धूप, पारे ने पकड़ी रफ्तार, 36 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

थार में तेज धूप, पारे ने पकड़ी रफ्तार, 36 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

बाड़मेर. दिन में गर्मी की झलक दिखने लगी है। तेज धूप के कारण तापमान चढऩे की ओर अग्रसर है। हालांकि अभी रात में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन का तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच चुका है। बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 व 14.6 डिग्री रेकार्ड किया गया।
मौसम में आए बदलाव के बाद पारे में तेजी देखी जा रही है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिन में तेज धूप से लोग बचाव करते दिखते हैं। छाया में अब सुकून मिलने लगा है।
मौसम रहेगा शुष्क, तापमान बढ़ेगा
थार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी संभव है। लेकिन रात में अभी तापमान 14-15 डिग्री के बीच बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने से तेज धूप गर्मी बढ़ाएगी। बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। इसी तरह रात का पारा भी 1 डिग्री सामान्य से अधिक रहा है।