8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में शीतलहर, छूटी कंपकंपी, दिनभर कोहरे में लिपटा रहा शहर

दिनभर कोहरे में लिपटा रहा शहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jan 2023, 9:19 PM IST

बाड़मेर में शीतकहर, छूटी कंपकंपी,  दिनभर कोहरे में लिपटा रहा शहर

बाड़मेर में शीतकहर, छूटी कंपकंपी, दिनभर कोहरे में लिपटा रहा शहर

बाड़मेर. थार में पिछले दो दिनों से चल रही शीतलहर से कंपकंपी छूट रही है। सुबह से लेकर रात तक हवा कहर बरपा रही है। पूरा थार सर्द हवा की चपेट में है। हालांकि तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। बाड़मेर में अधिकतम 22.0 व न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
बाड़मेर सर्द हवा के साथ पूरे दिन कोहरे से लिपटा रहा। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कोहरे और बादलों के कारण धूप भी हल्की रही। दिन में हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। सीजन में पहली बार पूरे दिन कोहरे का असर देखा गया। शाम को सर्दी के तेवर फिर तेज हो गए।
राहत की कोई उम्मीद नहीं
मौसम अभी सर्द बना रहेगा। अगले तीन-चार दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठ के आसार बन रहे हैं। इसके कारण सर्दी तेज भी हो सकती है। सर्द हवा भी अभी एक-दो दिन और चलेगी।