जनता क्लीनिक पर एक चिकित्सक, 2 नर्सिंगकर्मी, 1 फार्मासिस्ट, 1 एएनएम, 1 सपोर्टिंग स्टॉफ व 1 सफाई कार्मिक लगाया जाएगा। क्लीनिक में हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डेंगू, ब्लड शूगर, वीडीआरएल रेपिड टेस्ट, एचआईवी व यूरिन आदि विभिन्न जांच व दवाएं निशुल्क उपलब्ध होगी। इसके साथ ही टीकाकरण सहित आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है। जनता क्लीनिक में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।