दर्शकों से भरा स्टेडियम
खेल से पूर्व ही बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भर गया। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी सांगाराम जांगिड़, रावत त्रिभुवनसिंह व जोगेंद्रसिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू करवाया। इसमें राजस्थान की टीम ने यशिता कंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उसे प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट घोषित किया। वहीं टीम में रिशा बडगोती, दिव्यांशी शर्मा, प्रिंसी मूड, आरवी आबूसरिया, महिमा चावला, हिया चौधरी, नंदिनी, अर्शिया अग्रवाल, जिगिशा कंवर, अस्मिता कंवर व मुकुट कंवर शामिल रहीं। टीम के कोच क्षेत्रप्रताप सिंह, सहायक कोच धर्मेंद्र हल्दानिया और मैनेजर किरणपाल थे।
अजेय रही राजस्थान की टीम
राजस्थान की टीम पूरी प्रतियोगिता के दौरान अजेय रही। पहले मैच में राजस्थान ने जम्मू कश्मीर को 58-0 से, हिमाचल प्रदेश को 54-17, चंडीगढ़ को 53-24 से, केरल को 37-29 से, सेमीफाइनल में गुजरात को 35-23 और फाइनल में तमिलनाडु को 30-22 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं मैदान संख्या 2 पर महाराष्ट्र और गुजरात के बीच हार्डलाइन मैच हुआ। इसमें महाराष्ट्र ने गुजरात को 40-26 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। कार्यक्रम के अंत में पूरी प्रतियोगिता में तन-मन और धन से सहयोग करने वाले सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया।