
Being a police officer Looted bolero car
सेड़वा. बाड़मेर.थाना क्षेत्र के रोहिला पश्चिम गांव में शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बन एक चालक से बोलेरो कैम्पर लूट ली। लुटेरों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात नहीं दिखाए तो उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद लुटेरे बोलेरो लेकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार रूगनाथराम पुत्र हरिराम विश्नोई निवासी पाबूबेरी (कारटिया) ने रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार रात सवारी के बुलावे पर जा रहा था। इस दौरान रोहिला चार रास्ता पर पहुंचा तो सामने से स्कॉर्पियो में सवार होकर आए मुन्ना उर्फ मनोहर पुत्र तुलछाराम, भजनलाल पुत्र अणदाराम, जयकिशन पुत्र गंगाराम विश्नोई निवासी सोनड़ी ने उसकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद आरोपितों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और रात में जाने का कारण पूछते हुए गाड़ी के कागजात मांगे। उसने कागजात नहीं दिखाए तो आरोपितों ने उसे गाड़ी से खींचकर पटक दिया। इसके बाद आरोपितों उसे स्कॉर्पियो में डालने का प्रयास किया। लेकिन वह आरोपितों के चंगुल से निकलकर भागा तो उसके पीछे स्कॉर्पियो दौड़ाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपित बोलेरो कैम्पर लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों व वाहन की तलाश शुरू की है।
- मामला दर्ज, तलाश शुरू
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी बनने जैसी कोई बात नहीं है। मामला ही नामजद है। - विकास सारण, थानाधिकारी सेड़वा
मामला -रोहिला पश्चिम गांव में शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बन एक चालक से बोलेरो कैम्पर लूट ली। लुटेरों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात नहीं दिखाए तो उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद लुटेरे बोलेरो लेकर भाग गए।
Published on:
26 Dec 2017 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
